
*अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा सिटी ने भारत माता मंदिर हाल में की बैठक
मोगा: 21 सिद्धपीठ से आाई पवित्र जोतों के साथ-साथ नेपाल स्थित श्क्तिपीठ से मां भगवती की लाई गई पावन ज्योति के श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जाएंगे। उक्त विचार अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा सिटी की बैठक भारत माता मंदिर के ऊपर हाल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने प्रकट किए।

इस बैठक में संरक्षक हरी सिंगला, अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, वाइस चेयरमैन प्रलाद कालड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव जिंदल, सचिव विवेक मजीठिया, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, सलाहकार गगनदीप मित्तल, प्रैस सचिव कपिल कपूर, प्रैस सचिव प्रिंस गाबा, मुख्य पुजारी पंडित राहुल गौड़, अक्षय गुलाटी, राहुल ग्रोवर, दीपक शर्मा, चमन लाल मित्तल, सन्नी कपूर, मानव कालड़ा, जगजीव धीर, संजीव अरोड़ा, सुशांत मजीठिया, मोहित कोछड़, गौरव चावला, धीरज सूद, राहुल शर्मा, साहिल अरोड़ा आदि पदाधिारी मौजूद थे। इस बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि क्लब की ओर से इस वर्ष भी शहर निवासियों, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मेले मैय्या का धार्मिक आयोजन 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक पुरानी दाना मंडी में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरशोर से शुरू करके पदाधिकारियों की ड्यूटियां नियुक्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अनमोल वैल्फेयर क्लब द्वारा मेले मैय्या दे धार्मिक समागम में 21 सिद्धपीठ से महामाई की पवित्र ज्योतियों के साथ- साथ नेपाल स्थित मां भगवती के सिद्धपीठ के साथ-साथ श्री बाला जी महाराज सालासर धाम व भैरव नाथ बाबा जी की पवित्र ज्योति जम्मू कश्मीर स्थित कटड़ा से श्रद्धालुओं के दर्शनों हेतु लाई जाएगी। 21 सितंबर को मोगा से पावन ज्योतियों की विशाल शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक रोजाना मां भगवती की चौंकियां होंगी, जिसमें भजन सम्राटों द्वारा मां भगवती का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले मैय्या धार्मिक आयोजन संबंधी पदाधिकारियों में काफी उत्साह पाया जा रहा है।
















