खास खबरमोगाराजनीतिराज्य
Trending

भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के विरुद्ध अपशब्द बोलने पर उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : डा.सीमांत गर्ग


भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंककर नारेबाजी करते हुए
मोगा, 12 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से गत दिवस विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा पर टिप्पणी की गई तथा गैंगस्टरों के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह को गुजरात से तड़ीपार कहने पर विवाद खड़ा हो गया। जिसको लेकर आज पूरे पंजाब में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंके जा रहे हैं। उसी कड़ी के तहत मोगा में भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में पुरानी दाना मंडी स्थित भाजपा के जिला दफ्तर के सामने भगवंत मान का पुतला फूंका गया तथा भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान व पंजाब की आम आदमी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सीनियर नेता निधडक़ सिंह बराड़, महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, महिला विंग की अध्यक्ष शिल्पा बांसल, गीता आर्य, प्रोमिला मैनराय, मंडल अध्यक्ष बाघापुराना दीपक तलवाड़, सुखचैन सिंह, सुखबीर सिंह घोलियां, सोनी भट्टी, राजेन्द्र गाबा, अजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, सुरिंदर सिंह, हेमंत सूद, जतिंदर चड्ढा, मुकेश शर्मा, सुकेश सूद, अमरीक सिंह, तेजवीर सिंह, हरविंदर सिंह सुखा सिंह, निरंजन सिंह, त्रिलोक सिंह, नामदेव सिंह, कृष्ण गोपाल, सुशील कुमार, सुनील कुमार, गोल्डी कौर, वीरपाल कौर, महक खुल्लर, सुखविंदर सिंह आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से 2022 में चुनावों में झूठे वादे किए तथा सत्ता हासिल करने के बाद कोई भी वादा पूरा नहीं किया। जिस कारण लोग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के लिए जो अपशब्द बोले हैं उसके लिए भगवंत मान को माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो भाजपा पंजाब सरकार के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवंत मान आए दिन किसी न किसी के विरुद्ध गलत टिप्पणी करते रहते हैं उससे पंजाबियों का सम्मान कम हुआ है तथा पंजाब के लोगों को भगवंत मान ने अपनी टिप्पणियों से शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन देशों में जा रहे हैं जहां आबादी कम है तथा लोग विकासशील नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान प्रत्येक पार्टी के नेता के विरुद्ध जो अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करते हैं उससे वह साबित क्या करना चाहते हैं इसके बारे में वह बताए। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में बेरोजगारी हैं, व्यापारी, दुकानदार परेशान हैं, पंजाब में अमन कानून की स्थिति खराब है तथा गैंगस्टर व्यापारियों, दुकानदारों, इंडस्ट्रीलिस्ट व डाक्टरों को फोन करके पैसे ऐंठ रहे हैं तथा पैसे न देने वालों को दिन दिहाड़े गोलियां मारी जा रही है। पर भगवंत मान सरकार उनको रोकने में असफल साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के स्पीकर को चाहिए था कि वह भगवंत मान को अपशब्द बोलने तथा गलत भाषा का इस्तेमाल करने से रोके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह जो 18-18 घंटे कार्य करते हैं, पर भगवंत मान 18 घंटे नशे में रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जब दिल्ली जाते हैं तो वहां जाते हैं तो प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार की मिन्नतें करते हैं तथा वहां से कर्ज लेकर अपनी सरकार चला रहे हैं। पर पंजाब में आकर अपनी फोकी शोहरत हासिल करने के लिए वह प्रधानमंत्री व गृह मंत्री पर टिप्पणी करते हैं, जो उनको शोभा नहीं देता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *