खास खबरराष्ट्रीय
Trending

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

पश्चिमी सिंहभूम, 13 अगस्त झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता में इस समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है।

इस संबंध में आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ चल रही है। इसमें नक्सली हताहत भी हुए हैं। सर्च अभियान अभी जारी है।

बताया गया है कि जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज सुबह जंगल से घिरे पहाड़ी इलाके सौता के पास पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों ने फायर झोंक दिए। अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है।

Related Articles