Uncategorized

पब्लिक डेमोक्रेटिक वेलफेयर फ्रंट की जरूरी बैठक 9 जून को

फगवाड़ा 7 जून (शिव कौड़ा) पब्लिक डेमोक्रेटिक वेलफेयर फ्रंट की जरूरी बैठक सोमवार 9 जून को सुबह 10 बजे तालाब अरोड़ा, फगवाड़ा में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के घर के पास होगी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए फ्रंट के चेयरमैन जत्थेदार सरूप सिंह खलवाड़ा, अध्यक्ष जत्थेदार बहादुर सिंह संगतपुर और उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह जंडू ने बताया कि बैठक के दौरान फ्रंट की पिछले एक साल की कारगुजारी की रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष पेश की जाएगी। इसके अलावा फ्रंट का नया कार्यालय खोलने के बारे में भी विचार किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से इस बैठक में समय पर पहुंचने की पुरजोर अपील की।

Related Articles