
*भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष 2 अगस्त को सुबह 10 बजे भाजपा के नए जिला दफ्तर का उद्घाटन के बाद विंडसर पैलेस में विशाल रैली करेंगे : डा.सीमांत गर्ग
मोगा, 30 जुलाई : भाजपा की कार्यकारिणी ने कुछ दिन पहले पंजाब भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा नियुक्त किया है। गौरतलब है कि अश्विनी शर्मा पहले भी भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वह भाजपा के प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों व सरगर्म कार्यकर्ताओं के बारे में अच्छी तरह जानकारी रखते हैं। प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा मालवा क्षेत्र में मोगा को बहुत ही मजबूत भाजपा का गढ़ मानते हैं जिसके चलते उन्होंने 2 अगस्त को पूरे मालवा क्षेत्र की रैलियों की शुरूआत मोगा से करने का फैसला किया है। 2 अगस्त को ही भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा के नए बने जिला दफ्तर का भी उद्घाटन करेंगे। इससे पहले अश्विनी शर्मा जब भाजपा के पिछले समय प्रदेश अध्यक्ष थे, तो उन्होंने ही भाजपा के जिला दफ्तर का नींव पत्थर अपने कर कमलों से किया था। 2 अगस्त की मोगा में भाजपा की होने वाली रैली भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। उक्त विचार भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने आज मोगा भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में भाजपा के पुरानी दाना मंडी स्थित जिला दफ्तर में आयोजित बैठक में रैली की तैयारियों के संबंध में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रकट किए। भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन व मोगा भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही खुशकिस्मती की बात है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ही भाजपा के जिला दफ्तर का नींव पत्थर रखा गया तथा अब भाजपा के दोबारा प्रदेश कार्यकारी बने अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा ही इसका उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के समूह जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष तथा भाजपा के सभी विंगों के अध्यक्ष व मैंबरों को 2 अगस्त को फिरोजपुर रोड पर स्थित विंडसर पैलेस में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह हमारे लिए भाग्यशाली दिन होगा कि हम भाजपा के प्रदेश के नए कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जो रैलियों की शुरुआत की जानी है वह मोगा से शुरू की जा रही है तथा हमें 2 अगस्त को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को पहली रैली में उत्साहवर्धक अपना हुंगारा देना चाहिए, ताकि पूरे मालवा क्षेत्र में आने वाले दिनों में की जाने वाली रैलियों में लोगों का भारी उत्साह मिल सके तथा 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा अपनी सरकार पंजाब में बना सके। उन्होंने कहा कि वर्करों को समय पर आना चाहिए तथा अपने साथ अधिक से अधिक लोगों को लाकर भाजपा के साथ जोड़कर भाजपा को मोगा जिले में ऐतिहासिक मजबूती देने के लिए 2-3 दिन सख्त मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के साथ प्रदेश भाजपा के और भी नेता मोगा में पहुंचकर अपने विचार रखेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे देश में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए योजनाएं बनाकर उनको जमीनी स्तर पर दी जा रही सहूलियतों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नए दफ्तर की शुरूआत होने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई योजनाओं का लाभ देने के लिए भाजपा के जिला दफ्तर में ही लोगों के कार्य करवाने की सुविधा भी जल्दी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के 2 अगस्त को मोगा में मालवा की पहली रैली करने के संबंध में आज उसकी तैयारियों के संबंध में मोगा पहुंचे प्रदेश महासचिव अनिल सरीन को भी भरोसा दिलाया कि मालवा क्षेत्र की भाजपा की पहली रैली एक मिसाल कायम करेगी तथा भाजपा जिले के समूह पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसके लिए दिन रात एक करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश नेता मोहन लाल सेठी, पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, राकेश शर्मा, विजय शर्मा, त्रिलोचन सिंह गिल, भाजपा के सीनियर नेता निधडक़ सिंह बराड़, भाजपा के सीनियर नेता राकेश भल्ला, भाजपा के महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, महामंत्री राहुल गर्ग, मनिंद कौर सलीना, युवा मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष कशिश धमीजा, हितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुमन मल्होत्रा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिल्पा बांसल, एस.सी. मोर्चे के अध्यक्ष सूरज भान,प्रवासी सैल के इंचार्ज विजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, मंडल अध्यक्ष उमाकांत, मंडल अध्यक्ष अमनदीप ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष तेजवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक तलवाड़, मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह, मंडल अध्यक्ष चमन लाल, मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरीक सिंह, मंडल अध्यक्ष लखवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुखचैन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, प्रदीप कुमार तलवाड़, राजेन्द्र गाबा, हरदेव सिंह डगरू, निशान भट्टी, जगसीर सिंह, संजीव कुमार गुप्ता, पवन कुमार बंटी, बलदेव सिंह गिल, गुरचरण सिंह, खेमराज अग्रवाल, जतिंदर कुमार चड्डा, हेमंत सूद, आई.टी.सैल इंचार्ज मुकेश शर्मा, संजीव कुमार अग्रवाल, एडवोकेट प्रदीप कुमार, सुरिंदर सिंह, गुरचरण सिंह के अलावा भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
















