सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल…

– आरोपी विदेशी हैंडलर के सीधे संपर्क में थे : डीजीपी गौरव यादव
– गिरफ्तार आरोपी जोगा सिंह लंबे आपराधिक इतिहास वाला अपराधी, वर्ष 2002 में उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज किया गया था : सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर
लोक नायक संवाद नेटवर्क
चंडीगढ़/अमृतसर-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए छेड़े गए अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो व्यक्तियों को छह आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम और 10,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जोगा सिंह (45) निवासी गांव डल्ल, तरन तारन और मनप्रीत सिंह (28) निवासी गांव काली, तरन तारन के रूप में हुई है। बरामद की गई पिस्तौलों में दो .30 बोर एक्स-शॉट, दो .30 (चीनी), एक .30 बोर तुर्की जिगाना और एक .30 बोर पीएक्स5 स्टोर्म शामिल हैं। पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जाता था, भी जब्त कर लिया है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक विदेशी हैंडलर, जो आपराधिक तत्वों को डिलीवरी के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में सहायता कर रहा था, के सीधे संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि विदेशी हैंडलरों से जुड़े सभी साथियों की पहचान करने और इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।
इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने पहले आरोपी जोगा सिंह को चार अवैध .30 बोर पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान, पुलिस ने उसके खुलासे के आधार पर दो और .30 बोर पिस्तौलें बरामद कीं।
अगले ऑपरेशन के दौरान, सीपी पुलिस की टीमों ने आरोपी मनप्रीत सिंह को 1 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और उसके खुलासे के आधार पर बाद में 1 किलो अफीम और 10,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी जोगा सिंह एक अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क चला रहा था, जबकि आरोपी मनप्रीत सिंह साझे विदेशी हैंडलर के इशारे पर सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल चला रहा था। आरोपी जोगा सिंह एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ तरन तारन, अमृतसर ग्रामीण, कपूरथला और लुधियाना ग्रामीण में पहले से ही हत्या, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, चोरी, डकैती और लूट से संबंधित 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि आरोपी जोगा सिंह आपराधिक पृष्ठभूमि वाला अपराधी है। वर्ष 2002 में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत पहला मामला दर्ज किया गया था। आरोपी जोगा सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए पिछले मामलों में थाना खालड़ा, तरन तारन में 2019 को दर्ज एफआईआर नंबर 23 भी शामिल है। यह मामला एक घटना से संबंधित है जिसमें उसने अपने साथी के साथ मिलकर रावी दरिया के पार से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करने का प्रयास किया। इस दौरान, उसके साथी की दरिया पार करने का प्रयास करते हुए डूबने से मौत हो गई थी।
इस संबंध में, दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से पहला मामला एफआईआर संख्या 162 दिनांक 17.07.2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत थाना छेहरटा में और दूसरा मामला एफआईआर संख्या 126 दिनांक 17.07.2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 21-सी के तहत थाना छावनी में दर्ज किया गया है।
——
Information and Public
Relations Department, Punjab
*TWO LINKED TO
CROSS-BORDER SMUGGLING MODULE HELD WITH 6 SOPHISTICATED PISTOLS, 1KG HEROIN,
₹10K DRUG MONEY*
*— ACCUSED WERE IN DIRECT
CONTACT WITH A FOREIGN-BASED HANDLER: DGP GAURAV YADAV*
*— ARRESTED ACCUSED JOGA
SINGH HAS A LONG CRIMINAL HISTORY DATING BACK TO 2002: CP ASR GURPREET BHULLAR*
CHANDIGARH/AMRITSAR, July 23:
In
a major breakthrough amidst the ongoing drive to make Punjab a safe and secure
state as per directions of Chief Minister Bhagwant Singh Mann, Amritsar
Commissionerate Police has busted a cross-border illegal arms and narcotics
smuggling module with the arrest of two individuals and recovered six
sophisticated pistols, 1 kg heroin, 1 kg opium, and ₹10,000 drug money from
their possession, said Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
here on Thursday.
Those arrested have been identified as Joga
Singh (45), a resident of village Dall in Tarn Taran and Manpreet Singh (28), a
resident of village Kali in Tarn Taran. The recovered pistols include two .30
bore X-Shot, two .30 (Made in China), one .30 bore Türkiye Zigana and one .30
bore PX5 Storm. Police teams have also impounded their motorcycle being used
for smuggling activities.
DGP
Gaurav Yadav said that preliminary investigation has revealed that the accused
were in direct contact with a foreign-based handler, who facilitated the
smuggling of illegal weapons and narcotics across the International Border for
further distribution to criminal elements. Further investigation is underway to
establish the forward and backward linkages of the network to identify all
associates connected with the foreign-based handlers, he said.
Sharing
operational details, Commissioner of Police (CP) Amritsar Gurpreet Singh
Bhullar said that acting on reliable intelligence, police teams first arrested
accused Joga Singh and recovered four illegal .30 bore pistols from his
possession. During sustained interrogation, police further recovered two more
.30 bore pistols on the basis of his disclosure statement, he said.
In
a follow-up operation, the CP Police teams also arrested accused Manpreet Singh
and recovered 1 kg heroin from his possession, while, 1 kg opium and ₹10,000
drug money was recovered later on the basis of his disclosure statement.
He
said that further investigation has revealed that accused Joga Singh was
running an illegal arms supply network, whereas, accused Manpreet Singh was
operating a cross-border drug smuggling module at the behest of common
foreign-based handler. Accused Joga Singh is a habitual offender with 21
criminal cases— pertaining to Murder, the Arms Act, the NDPS Act, Theft,
Dacoity and Robbery— already registered against him across Tarn Taran, Amritsar
Rural, Kapurthala and Ludhiana Rural.
Accused
Joga Singh has a long criminal history dating back to 2002, when his first case
under the Arms Act was registered against him. Among the previous cases
registered against accused Joga Singh is FIR No. 23 of 2019, Police Station
Khalra, Tarn Taran, relating to an incident in which he, along with his
associate, attempted to retrieve a cross-border drug consignment from across
the River Ravi. During the operation, his associate drowned while attempting to
cross the river and succumbed to the incident.
In
this regard, two separate cases— FIR No. 162 dated 17.07.2026 under section
25(8) of the Arms Act at Police Station Chheharta and FIR No. 126 dated
17.07.2026 under sections 21 and 21-C of the NDPS Act at Police Station
Cantonment— have been registered.
——–
















