खास खबर

सरकार द्वारा शुरू की गई लोक मिलनी के माध्यम से लोगों की समस्याओं का म…

 

सरकार द्वारा शुरू की गई लोक मिलनी के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा : विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
लोक नायक संवाद/सिटी रिपोर्टर 
मोगा- पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक मिलनी मुहिम के तहत मोगा के वार्ड नंबर 24 में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को पारदर्शी, जवाबदेह और लोगों के घर-द्वार तक पहुंचने वाला प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि "पंजाब का एक ही नारा—भगवंत मान सरकार दोबारा" केवल एक नारा नहीं, बल्कि राज्य के विकास, ईमानदार शासन और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सरकार द्वारा शुरू की गई लोक मिलनी के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग के लोगों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मेयर विनीपाल कौर, डिप्टी मेयर राकेश बजाज, वार्ड इंचार्ज हिम्मत सिंह जब्बल, ब्लॉक प्रधान राकेश मिड्डा, पूर्व पार्षद छिंदा बराड़ सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles