Uncategorized

आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य लोगों तक स्वयं पहुंचकर उनकी समस्य…

 
 आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य लोगों तक स्वयं पहुंचकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है ः विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा

लोक नायक संवाद/सिटी रिपोर्टर 
मोगा-हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव झंडेयाना गरबी में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी करते हुए लोगों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि "पंजाब का एक ही नारा—भगवंत मान सरकार दोबारा" है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य लोगों तक स्वयं पहुंचकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना और उनकी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांव-गांव और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा जनता की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और विकास कार्यों में सहयोग देने की भी अपील की। इस मौके पर भारी संख्या में गांव निवासी व आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे।

Related Articles