Uncategorized
पंजाब सरकार के विभिन्न बोर्डों के नवनियुक्त चेयरमैनों को विधायक डॉ. अम…

पंजाब सरकार के विभिन्न बोर्डों के नवनियुक्त चेयरमैनों को विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुंह मीठा करवाकर सम्मानित करते हुए दी शुभकामनाएं
लोक नायक संवाद/सिटी रिपोर्टर
मोगा-पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों के चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन रमन गांधी, सैन समाज बोर्ड के चेयरमैन पवन सैण तथा सैन समाज जिला मोगा के चेयरमैन सुखमंदर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज की भलाई और जनसेवा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और योग्य एवं समर्पित व्यक्तियों को जिम्मेदारियां देकर जनहित की योजनाओं को और अधिक मजबूती प्रदान कर रही है। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त चेयरमैन अपने कार्यकाल में समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरें, जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दें और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। इस मौके पर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज, आप के ट्रेड विंग के नेता संजीव नरूला, सन्नी धालीवाल के अलावा आप पार्टी के वकर्र व पदाधिकारी तथा वालंटियर मौजूद थे।











