Uncategorized
जहां भी भाजपा की डबल इंजन की सरकारें हैं वह राज्य तरक्की व विकास के रा…

जहां भी भाजपा की डबल इंजन की सरकारें हैं वह राज्य तरक्की व विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं : डा.सीमांत गर्ग
*पंजाब को भी तरक्की व विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा की सरकार लाना समय की मांग है
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के विकास व तरक्की के लिए समय-समय पर करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट देते आ रहे हैं
*पंजाब को भी तरक्की व विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा की सरकार लाना समय की मांग है
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के विकास व तरक्की के लिए समय-समय पर करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट देते आ रहे हैं
लोक नायक संवाद/सिटी रिपोर्टर
मोगा-देश के 75 प्रतिशत से अधिक राज्यों ने भाजपा की डबल इंजन सरकारें कार्य कर रही है तथा वह राज्य तरक्की व विकास के पक्ष से मजबूत होते जा रहे हैं तथा वहां पर नए प्रोजेक्ट लगने से नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। जिस कारण वहां के नौजवान देश की तरक्की में अपना योगदान डाल रहे हैं। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने गत दिवस जालंधर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने तथा करोड़ों रुपए के नए प्रोजेक्टों की घोषणा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकट किए। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले 12 वर्षों से लगातार दूसरे राज्यों के सा थ-साथ पंजाब के किसानों व लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में हजारों करोड़ रुपए के रेल प्रोजेक्ट पंजाब में चल रहे हैं जिससे यातायात बहुत मजबूत हुआ है तथा पंजाब का व्यापारी तथा आम लोग कहीं भी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आ जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज 21 वीं शताब्दी में पंजाब में फोर लेन व सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तथा पंजाब को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की तरफ प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कटरा कोरीडोर जो दिल्ली को जाता है उसके बनने से आज दिल्ली का सफर बहुत कम हो गया है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की डबल इंजन सरकारें हैं वहां पर केन्द्र सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट व इंडस्ट्री लगाई जा रही हैं, ताकि वह राज्य तरक्की कर सके। पर जहां पर विरोधी पार्टियों की सरकारें हैं वह केन्द्र सरकार की योजनाओं व स्कीमों को अपने राज्यों में लागू ही नहीं होने दे रहे। जिस कारण आज पंजाब भी विरोधी पार्टियों की नीतियों का शिकार हो रहा है। जिस कारण पंजाब के लोगों को केन्द्र की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब पंजाब आर्थिक तौर पर बहुत कमजोर हो चुका है तथा मौजूदा पंजाब सरकार केन्द्र से कर्जा लेकर सरकार को चला रही हैं, उस समय पंजाब में भाजपा की सरकार लाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है जिस कारण दिन दिहाड़े फिरौतियां, कत्लोंगार्द, अगवा तथा छीनाझपटी जैसी वारदातें पुलिस प्रशासन की आंखों के नीचे हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज नशों के कारण हमारे नौजवान दिन प्रतिदिन अपनी कीमती जानें गवा रहे हैं, जिसको रोकने के लिए केन्द्र की डबल इंजन सरकार पंजाब में लाना समय की मांग हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जहां हजारों करोड़ रुपए के रेलवे प्रोजेक्ट चल रहे हैं। पंजाब के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकरण हो रहा है। वहीं पंजाब में अमृतसर, आदमपुर, हलवारा, चंडीगढ़ जैसे नए हवाई अड्डे बन रहे हैं, ताकि लोगों का पंजाब में आना-जाना आसान हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जहां हजारों करोड़ रुपए की योजनाएं चल रही हैं। वहीं पंजाब को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए भाजपा की सरकार लाकर जहां पर नई इंडस्ट्री व नए प्रोजेक्ट लगाए जाए, ताकि नौजवानों को रोजगार मिल सके तथा नौजवान बुराईयों से दूर होकर अपना ध्यान देश की तरक्की पर लगा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली ने हजारों की संख्या में लोगों का इकट्ठ देखने को मिला, उससे जहां प्रधानमंत्री गदगद हुए। वहीं यह भी लोगों ने भरोसा दिलाया कि आने वाले 2027 के चुनावों में पंजाब में भाजपा की सरकार लाकर पंजाब को दोबारा तरक्की के रास्ते पर लाएंगे।











