खास खबर

हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बस को किया  रवाना

लोक नायक संवाद/सिटी रिपोर्टर 

मोगा- पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज गांव लंडके एवं वार्ड नंबर-50 से श्रद्धालुओं के एक जत्थे को श्रद्धा और उत्साह के साथ पवित्र धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने श्रद्धालुओं को रवाना करके शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का पूरा सम्मान करती है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक है जो आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार पवित्र स्थलों के दर्शन कर सके। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज लखविंदर सिंह गिल भी उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की बधाई दी तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना आम लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी योजना है, जिससे हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं।

Related Articles