मोगा

मोगा मे अकाली दल को बड़ा झटका, वार्ड नंबर 37 के पूर्व अकाली उम्मीदवार…

मोगा मे अकाली दल को बड़ा झटका, वार्ड नंबर 37 के पूर्व अकाली उम्मीदवार जतिंदर सिंह साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल
लोक नायक संवाद/सिटी रिपोर्टर 
मोगा- मोगा में अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा जब वार्ड नंबर 37 से अकाली दल की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ चुके जतिंदर सिंह अपने साथियों भूपिंदर सिंह, सुरजीत सिंह और मनदीप सिंह सहित अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा एवं पूर्व पार्षद जसप्रीत सिंह की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सभी नए साथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और पार्टी में उनका हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, ईमानदार कार्यशैली और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता का सरकार की कार्यप्रणाली और विकास की राजनीति पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण और पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी में शामिल हुए सभी साथी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद जसप्रीत सिंह ने भी पार्टी में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।

Related Articles