खास खबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में विकास कार्यों एवंजलजमाव…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में विकास कार्यों एवं
जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
लोक नायक संवाद/संदीप वाजपेई
लखनऊ –मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि नालियों से सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाया जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोका जाये। किसी भी दशा में कही भी जलजमाव न होने पाये।
मुख्यमंत्री ने राप्ती कॉम्प्लेक्स, गोरख एन्क्लेव, विजय चौराहा तथा धर्मशाला आदि पर हुये जलजमाव की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नाले व नालियों की नियमित रूप से सफाई हो। सफाई के उपरान्त इन्हें ढक दिया जाए। कहीं भी नालियां खुली न रहें। नियमित सफाई के लिए स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किये जायें तथा एण्टी लार्वा का नियमित छिड़काव एवं फॉगिंग कराया जाये। स्वच्छता के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाये। स्वच्छता के लिए टीम बनाकर हर वार्ड, मलिन बस्ती, गली तथा खाली पड़े प्लॉट्स की सफाई करायी जाये। कूड़े का समुचित निस्तारण किया जाये। ग्रामीण क्षेत्रां में भी स्वच्छता के सघन कार्यक्रम चलाये जाये।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कार्यक्रमों को नियमित कार्यां का हिस्सा बनाये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियां की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक शासकीय भवन में नियमित सफाई कार्य कराया जाये। हमें मौसम के बदलाव के अनुसार तैयार रहना होगा। स्ट्रीट वेण्डरां को व्यवस्थित किया जाये। सभी स्ट्रीट लाइट्स सही होनी चाहिए। सभी सी0सी0टी0वी0 कैमरे सही ढंग से कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियां को निर्देश दिये कि सभी पम्पों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जाये। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गोवंश सड़कों पर न रहे। आवारा कुत्तों के लिये डॉग शेल्टर बनाया जाये। जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में एण्टी स्नेक वेनम और एण्टी रैबीज वैक्सीन हमेशा उपलब्ध रहे।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिये कि बाढ़ से बचाव के लिये सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। तटबन्धां की सुरक्षा के लिए नियमित पेट्रोलिंग की जाए। सभी बाढ़ चौकियों को एक्टिव रखा जाए। राहत केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करते हुए जरूरी सामान उपलब्ध रखा जाए। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवां एवं ब्लॉकों में बीमारियां से बचाव के लिये विशेष सतर्कता बरती जाये। सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करायी जाए। उन्होंने कहा कि नाले आदि के निर्माण के प्रस्ताव समय से भेजे जाये और समय से कार्य को पूर्ण कराया जाये। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।