मोगा

धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए बस को पार्षद वरिंदर टोनी ने किया रवानाल…

धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए बस को पार्षद वरिंदर टोनी ने किया रवाना
लोक नायक संवाद/सिटी रिपोर्टर 
मोगा – पंजाब सरकार की बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार को मोगा के वार्ड नंबर 27 से श्रद्धालुओं से भरी एक बस धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना की गई। बस को वार्ड के पार्षद वरिंदर सिंह टोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। बस रवाना करते हुए पार्षद वरिंदर सिंह टोनी ने कहा कि पंजाब सरकार की यह योजना बुजुर्गों के लिए एक सराहनीय पहल है, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बोझ के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान वजिंदर विपन, रोमा, राज कुमार, अजय शर्मा, विनोद कुमार पप्पी, महिला विंग की ब्लॉक प्रधान पूनम अरोड़ा, रीतिका अरोड़ा तथा वार्ड के बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे।

Related Articles