मोगा

लवली सिंगला ने 100 से अधिक महिलाओं को आम आदमी पार्टी में कराया शामिल*…

 लवली सिंगला ने 100 से अधिक महिलाओं को आम आदमी पार्टी में कराया शामिल
*100 से अधिक महिलाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, लवली सिंघला ने दिलाई सदस्यता
लोक नायक संवाद/सिटी रिपोर्टर 
मोगा- मोगा शहर में आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और पंजाब सरकार के लोक-कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर शहर के विभिन्न वार्डों की 100 से अधिक महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह जॉइनिंग कार्यक्रम मोगा की विधायक एवं पंजाब महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मोगा जिला इंचार्ज लवली सिंघला ने विभिन्न वार्डों से आई 100 से अधिक महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। लवली सिंगला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी से जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में नई सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पंजाब सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सिमरजीत कौर, हलका कोऑर्डिनेटर सुखविंदर कौर, जिला सचिव जसविंदर कौर, ब्लॉक प्रधान परमजीत कौर, रीना, वीरपाल कौर, अमरजीत कौर, नीतू रानी, सरबजीत कौर, कमल, जसविंदर कौर, शालिनी सहित पार्टी की अनेक महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles